अलीगंज का राजा का गणेश उत्सव 14 से
लखनऊ। अलीगंज का राजा गणेश पूजा सेवा समिति की ओर से 14 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव का आयोजन 14 से 18 सितम्बर तक नेहरू बाल वाटिका पार्क अलीगंज स्थित गुलाब वाटिका अपार्टमेंट परिसर में किया जाएगा। समिति की बैठक कार्यक्रम स्थल पर बुधवार को अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। समिति के संरक्षक संदीप अग्रवाल, महेश अग्रवाल ने बताया कि 14 सितंबर को प्रातः 9:00 बजे बप्पा की मूर्ति स्थापना के साथ उत्सव का श्री गणेश होगा। तथा शाम को लखीमपुर खीरी के भजन गायक राम प्रताप लक्खा बप्पा के दरबार में भजन सुनायेंगे। 15 सितंबर को राजधानी लखनऊ के मुकेश वर्मा द्वारा भजन संध्या व हनुमान जी की झांकी प्रस्तुत की जाएगी। 16 सितंबर को विष्णु तिवारी द्वारा डांडिया का आयोजन होगा। मनोज मिश्रा राकेश अग्रवाल, शरद तिवारी ने बताया कि 17 सितंबर को वाराणसी की पायल अग्रवाल द्वारा राधा कृष्ण की फूलों की होली और समिति द्वारा बप्पा को गजरा भेंट किया जाएगा। मीडिया प्रभारी मनीष गुप्ता व मनोज सिंह पुजारी ने बताया कि 18 सितंबर को विसर्जन कार्यक्रम झूलेलाल घाट स्थित गोमती तट पर किया जाएगा।
सौरभ अग्रवाल
अध्यक्ष
+91 87953 36444



