उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली सरकार मामले की त्वरित सुनवाई के लिए इसे यथासंभव विशेष अदालत में भेजने की सिफारिश करेगी : हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के सांसद, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री तथा दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  हर्ष मल्होत्रा ने  मणिपुरी गायक चोंगथम विक्रम सिंह के परिवार से मुलाकात की। चोंगथम विक्रम सिंह की उनके घर के पास स्थित ढाबे (रेस्तरां) में काम करने वाले कुछ उपद्रवी युवकों द्वारा हत्या कर दी गई थी। श्री मल्होत्रा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है।

श्री मल्होत्रा ने कहा कि मैंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात की है और मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि दिल्ली पुलिस ने सभी आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है तथा जल्द से जल्द अदालत में आरोपपत्र दाखिल करेगी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मणिपुर के गायक की हत्या एक भयावह घटना है, लेकिन इसका कोई नस्लीय कोण नहीं है। मैं विपक्षी दलों से अनुरोध करता हूं कि वे गंदी राजनीति में शामिल न हों और इस घटना को नस्लीय रंग देने का प्रयास न करें।

दिल्ली सरकार की ओर से मामले की त्वरित सुनवाई के लिए इसे यथासंभव विशेष अदालत में चलाने की सिफारिश की जाएगी।

–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button