उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गोदरेज प्रॉपर्टीज़ की बुकिंग 22% सालाना वृद्धि के साथ बढ़कर 8,651 करोड़ रुपये रही

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के समेकित वित्तीय परिणाम

Nनोएडा :   रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज़ लिमिटेड (GPL) ने 30 जून, 2026 को समाप्त पहली तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित किए।
कॉर्पोरेट से जुड़ी मुख्य विशेषताएं
• बिक्री (सेल्स) से जुड़ी मुख्य बातें
o वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में बुकिंग वैल्यू 22% की सालाना वृद्धि के साथ 8,651 करोड़ रुपये रही। इस दौरान कुल 3,738 यूनिट्स की बिक्री हुई, जिनका कुल क्षेत्रफल 6.2 मिलियन वर्ग फुट था।
o यह लगातार छठी तिमाही है, जब GPL की बुकिंग वैल्यू 7,000 करोड़ रुपये से अधिक रही।
o यह गोदरेज प्रॉपर्टीज़ के इतिहास में पहली तिमाही की सबसे अधिक बुकिंग है।
o इस तिमाही की बुकिंग में नए लॉन्च किए गए कई प्रोजेक्ट्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनमें बेंगलुरु का गोदरेज वनंतारा (3,237 करोड़ रुपये), गुरुग्राम में गोदरेज समारिस (1,248 करोड़ रुपये) और हैदराबाद में गोदरेज ब्रुकलिन एवेन्यू (317 करोड़ रुपये) प्रमुख रहे।
o बुकिंग में सबसे बड़ा योगदान बेंगलुरु (44%) का रहा, इसके बाद एमएमआर (21%), एनसीआर (18%), पुणे (11%) और हैदराबाद (5%) का स्थान रहा।
• कलेक्शंस और नकदी प्रवाह से जुड़ी मुख्य बातें
o वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल वसूली 4,348 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 18% अधिक है।
o वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में ऑपरेटिंग कैश फ्लो (OCF) 399 करोड़ रुपये रहा।
o निर्माण और उससे संबंधित खर्च वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 54% बढ़े।
• बिजनेस डेवलपमेंट से जुड़ी मुख्य बातें
o वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में GPL ने लगभग 8.0 मिलियन वर्ग फुट की अनुमानित बिक्री योग्य क्षेत्रफल वाले 3 नए प्रोजेक्ट्स जोड़े, जिनसे लगभग 9,500 करोड़ रुपये की संभावित बुकिंग होने की उम्मीद है।
o GPL ने वित्त वर्ष 2027 के लिए बिजनेस डेवलपमेंट के अपने वार्षिक लक्ष्य का 48% केवल पहली तिमाही में ही हासिल कर लिया।
• अन्य प्रमुख उपलब्धियां
o वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में GPL ने 0.9 मिलियन वर्ग फुट प्रोजेक्ट्स का निर्माण पूरा कर ग्राहकों को सौंपा।
o गोदरेज प्रॉपर्टीज़ को TIME की ‘World’s Most Sustainable Companies 2026’ सूची में शामिल किया गया। इस सूची में स्थान पाने वाली यह भारत की एकमात्र रियल एस्टेट कंपनी है।
o गोदरेज प्रॉपर्टीज़ को ‘Golden Peacock National Quality Award 2026’ से सम्मानित किया गया।
वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए गोदरेज प्रॉपर्टीज़ लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन श्री पिरोजशा गोदरेज ने कहा: “गोदरेज प्रॉपर्टीज़ ने बुकिंग, कलेक्शंस, बिजनेस डेवलपमेंट और मुनाफे के मामले में एक और मजबूत तिमाही दर्ज की है। हमें उम्मीद है कि प्रमुख बाजारों में एंड-यूजर्स की मजबूत मांग के चलते पूरे वर्ष बिक्री की रफ्तार बनी रहेगी। हमें भरोसा है कि हम इस वित्त वर्ष में 39,000 करोड़ रुपये से अधिक की बुकिंग और 24,000 करोड़ रुपये के कलेक्शंस का अपना लक्ष्य हासिल करेंगे। इससे लगभग 9,000 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग कैश फ्लो उत्पन्न होगा, जो हमें सस्टेनेबल विकास में लगातार निवेश करने में सक्षम बनाएगा। हम उत्कृष्ट डिजाइन, समय पर प्रोजेक्ट्स की डिलीवरी और उच्च गुणवत्ता वाले विकास कार्यों के माध्यम से अपने मार्केट शेयर को लगातार बढ़ाने का प्रयास जारी रखेंगे।”
वित्तीय प्रदर्शन (समेकित)
वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का प्रदर्शन
• कुल आय 16% घटकर 1,337 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 1,593 करोड़ रुपये थी।
• EBITDA 40% घटकर 545 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 915 करोड़ रुपये था।
• नेट प्रॉफिट 42% घटकर 350 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 600 करोड़ रुपये था।
• EPS 11.62 रुपये रही, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 19.92 रुपये थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button