उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा-रालोद में अहम मंथन

दोनों प्रदेश अध्यक्षों की लंबी रणनीतिक बैठक ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में शुक्रवार को उस समय महत्वपूर्ण हलचल देखने को मिली, जब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा के बीच विस्तृत एवं महत्वपूर्ण बैठक हुई। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर संगठनात्मक समन्वय तथा एनडीए को और अधिक सशक्त बनाने हेतु दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय लोकदल के बीच संगठनात्मक स्तर पर संवाद और समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाया जाए जिस पर दोनों नेताओं ने सहमति व्यक्त की कि प्रदेश स्तर के साथ-साथ ज़िला स्तर पर भी दोनों दलों के जिला अध्यक्षों एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के बीच नियमित संवाद, सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान तथा बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए, जिससे एनडीए की संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क अभियान को ज़मीनी स्तर पर नई गति मिल सके।
बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों, प्रदेश के बदलते राजनीतिक परिदृश्य तथा विशेष रूप से पूर्वांचल सहित पूरे उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल के बढ़ते जनाधार और संगठनात्मक विस्तार पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श हुआ। दोनों नेताओं ने एनडीए को और अधिक मजबूत, प्रभावी तथा जनविश्वास के अनुरूप आगे बढ़ाने के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर दिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष  अनुपम मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर उनकी अमर कृति “गोदान” भेंट की।
इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मयंक त्रिवेदी एव अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button