उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बहुजन समाज पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए पंडित नीरज शर्मा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के समक्ष ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता

लखनऊ । कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व  मल्लिकार्जुन खड़गे,  सोनिया गांधी ,  राहुल गांधी , प्रियंका गांधी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां जनपद मथुरा के पंडित नीरज शर्मा ने बहुजन समाज पार्टी छोड़कर उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  अजय राय जी पूर्व मंत्री के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उल्लेखनीय है कि पंडित नीरज शर्मा राष्ट्रीय सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अ.भा. ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पंडित नीरज शर्मा का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि पंडित नीरज शर्मा के शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button