उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ मण्डल में ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक  गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर/ईएनएचएम, फ्रेट एवं डीएम  महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यांत्रिक विभाग के ईएनएचएम अनुभाग द्वारा आज लखनऊ मण्डल के लखनऊ जंक्शन, ऐशबाग, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद एवं गोरखपुर स्टेशनों पर ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों एवं यात्रियों के मध्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा रेलवे परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है। अभियान के दौरान रेल कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालने और नीली-हरी डस्टबिन के उचित उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी दैनिक कार्यसंस्कृति का अभिन्न अंग है। पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस प्रकार के अभियान निरंतर आयोजित किए जा रहे हैंे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button