अब देश में युवा आंदोलन के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियाँ सेंकने का प्रयास कर रहे हैं विपक्षी दल : हर्ष मल्होत्रा
'नीट' परिक्षा के नाम पर शुरू हुआ आंदोलन अब पूरी तरह "आप" एवं अन्य दलों की युवा ईकाई का राजनीतिक षड्यंत्र बन कर रह गया है'

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि आज युवा आंदोलन के नाम पर जो कुछ नई दिल्ली में देखा गया वह आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, कम्युनिस्ट सहित विपक्षी पार्टियों की काली राजनीति का परिणाम है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि देश के विभिन्न राज्यों में लगातार चुनाव हार रहे विपक्षी दल अब पूरी तरह हताश हो चुके हैं और अब देश में युवा आंदोलन के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियाँ सेंकने का प्रयास कर रहे हैं।
हर्ष मल्होत्रा ने कहा है कि “नीट” परिक्षा के नाम पर शुरू हुआ आंदोलन अब पूरी तरह “आप” एवं अन्य दलों की युवा ईकाई का राजनीतिक षड्यंत्र बन कर रह गया है जिससे “नीट” आंदोलन से जुड़े युवाओं का कोई लेना देना नही है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने देश के युवाओं से अपील की है कि वह इन हारे हताश राजनीतिक दलों का मोहरा बनने से बेहतर है अपने शिक्षा कैरियर पर फोक्स करें।



