उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राजधानी के विभिन्न स्थानों पर आयोजित सुन्दरकाण्ड पाठ एवं भण्डारे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री हुए शामिल

लखनऊ । ज्येष्ठ माह के छठवें बड़े मंगल के पावन अवसर पर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री राजधानी के विभिन्न स्थानों पर आयोजित सुन्दरकाण्ड पाठ एवं भण्डारे में शामिल हुए। उन्होने बड़े मंगल के अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सर्वप्रथम प्रातः रोटरी नं. 14, जान्हवी एन्क्लेव चौराहा, अवध विहार योजना में उ. प्र. कांग्रेस कमेटी के विचार विभाग के उपाध्यक्ष  सुरेन्द्र यादव एवं अ.भा. महिला कांग्रेस की नेशनल कोआर्डिनेटर  अनामिका यादव द्वारा आयोजित सुन्दरकाण्ड पाठ एवं भण्डारे में शामिल होकर सुन्दरकाण्ड पाठ किया एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

इसके उपरान्त यू.पी. प्रेस क्लब, हजरतगंज लखनऊ में बड़े मंगल के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार  सुरेश बहादुर सिंह द्वारा आयोजित भण्डारे में शामिल हुए।

तत्पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रजमन बाजार कैण्ट आर्मी पब्लिक स्कूल, नेहरू रोड पर श्री बद्री विशाल तिवारी एवं श्री संजीव पाण्डेय एडवोकेट द्वारा आयोजित भण्डारे में शामिल हुए एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित भण्डारों में शामिल होकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि ज्येष्ठ माह में श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना एवं भण्डारे की पुरानी परम्परा चली आ रही है विशेषकर यह राजधानी लखनऊ की प्राचीनतम परम्परा है। उन्होने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न सिर्फ मन को शांति बल्कि धर्म और ईश्वर के प्रति आस्था और अधिक प्रगाढ़ होती है। लोगों के बीच अपनापन मिलता है और इस माध्यम से आम जनता की सेवा करने और पुण्य अर्जित करने का मौका मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button