छह रेलवे कर्मचारियों को “स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ” संरक्षा पुरस्कार कार्यक्रम में नगद राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले संरक्षा से जुड़े परिचालन, इंजीनियरिंग तथा यांत्रिक विभागों के 06 रेलवे कर्मचारियों को मई 2026 माह के लिए “स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ” संरक्षा पुरस्कार कार्यक्रम में नगद राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सम्मानित कर्मचारियों में राम दरस ट्रैन मैनेजर/गोंडा, विरेन्द्र प्रसाद वरि. गाड़ी प्रबंधक माल/गोंडा, मनीष चौधरी काटॉवाला/जगतबेला, पप्पू कुमार टेक्नीशियन/गोरखपुर, विक्रम प्रताप सिंह सहायक समाडि/गोरखपुर तथा श्री राम जनम ट्रैकमेन्टेनर ।/टिनिच शामिल थे। इन रेलवे कर्मचारियों ने समयबद्धता, सतर्कता एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन कर रेल सुरक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखा।
मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने संरक्षा पुरस्कार प्राप्त सभी चयनित कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका कार्य के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी सभी कर्मचारी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए रेलवे की सुरक्षा, संरक्षा एवं परिचालन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. शिल्पी कन्नौजिया, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/समन्वय पंकज कुमार सिंह, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक प्रसन्ना कात्यानन, वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर/समन्वय नीलेश सिंह, वरिष्ठ मण्डल सामग्री प्रबंधक अंकित सचान, वरिष्ठ मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर वैभव श्रीवास्तव, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/सामान्य मनीष गंगवार, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/मुख्यालय विजय आनन्द वर्मा, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/।। अश्विनी कुमार तिवारी तथा वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/।।। मनोज कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।



