उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
रामलीला मैदान नई दिल्ली में सभी शिक्षकों को टीइटी (टेट ) की अनिवार्यता के विरोध मे टीचर्स फ़ेडरेशन ऑफ़ इण्डिया की रैली आयोजित

नई दिल्ली : सुशील कुमार त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने कल रामलीला मैदान नई दिल्ली मे सभी शिक्षकों को टीइटी (टेट ) की अनिवार्यता के विरोध मे टीचर्स फ़ेडरेशन ऑफ़ इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व एवं उनकी अध्यक्षता में आयोजित विशाल रैली मे भाग लिया.कश्मीर से कन्याकुमारी तक से आये सम्मानित शिक्षकों के विशाल जन समूह को सम्बोधित किया।
इस विशाल रैली को विशिष्ट अतिथि के रूप मे पूर्व एमएलसी शिक्षक नेता सुरेश नारायण तिवारी व मुख्य अतिथि के रूप मे सांसद जगदम्बिका पाल ने सम्बोधित किया। हमारे साथ जनपद आजमगढ़ के सम्मानित जिला अध्यक्ष प्रवीण राय की भी उपस्थिति रही। शिक्षकों का यह सफल महारैली टेट की अनिवार्यता वाले आदेश को वापस करने मे मील का पत्थर साबित होगा।



