उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय अधिवेशन 16 नवम्बर को मथुरा में आयोजित होगा

अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की औपचारिक घोषणा की जाएगी – राष्ट्रीय महासचिव (संगठन)

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) श्री त्रिलोक त्यागी जी ने आज जानकारी दी कि पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 16 नवम्बर 2025 को मथुरा में आयोजित किया जाएगा। इस अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा की जाएगी। इस ऐतिहासिक अधिवेशन में देशभर से राष्ट्रीय लोकदल के सभी प्रतिनिधि शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल का सदस्यता अभियान 14 अप्रैल 2025, डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आरम्भ किया गया था, जो 31 अक्टूबर 2025, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती तक चला। यह सदस्यता अभियान पार्टी के इतिहास में सबसे व्यापक और सफल रहा, जिसके माध्यम से लाखों नए कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोकदल से जुड़कर किसानों, युवाओं, महिलाओं और श्रमिकों की आवाज़ को और मजबूत किया।
श्री त्यागी ने बताया कि इस अधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा की जाएगी। अधिवेशन का उद्देश्य संगठन को और सशक्त बनाना, पार्टी की भावी रणनीति पर विमर्श करना तथा आगामी राजनीतिक दिशा तय करना है।

श्री त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सदैव चौधरी चरण सिंह जी के विचारों और सिद्धांतों पर चलते हुए किसानों, गरीबों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ता आया है। आज जब देश सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है, ऐसे में पार्टी का यह राष्ट्रीय अधिवेशन न केवल संगठनात्मक एकता का प्रतीक होगा बल्कि भविष्य की दिशा तय करने वाला ऐतिहासिक अवसर भी सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि अधिवेशन में देशभर के सभी राज्यों से पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। अधिवेशन के दौरान संगठन विस्तार, नीति निर्धारण, तथा किसान एवं युवा केंद्रित कार्यक्रमों पर भी महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।

राष्ट्रीय लोकदल का यह अधिवेशन मथुरा की पवित्र भूमि से पार्टी की नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता का संदेश पूरे देश में प्रसारित करेगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button