उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

महिला क्रिकेट विश्व कप में भारत की बेटियों द्वारा कब्जा कर विश्व कप जीतने का भूतनाथ मार्केट एवं इंदिरा नगर के व्यापारियों ने जश्न मनाया

व्यापारियों ने निकाला विजय एवं बधाई मार्च

लखनऊ : महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में भारत की बेटियों ने पहली बार कब्जा करके भारत में विश्व कप लाकर भारतवासियों का मस्तक ऊंचा कर दिया.

सोमवार की शाम को भूतनाथ मार्केट। आदर्श व्यापार मण्डल के तत्वावधान में इंदिरा नगर एवं भूतनाथ मार्केट के व्यापारियों ने भूतनाथ मार्केट में विजय एवं बधाई जुलूस निकालकर भारत की बेटियों को बधाई दी तथा उत्साह के साथ जश्न मनाया ,ढोल नगाड़े बजाए तथा मिठाइयां बांटी तथा एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया.
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव एवं भूतनाथ आर्द्स व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने खुशी मनाते हुए कहा दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त देकर विश्व कप भारत में लाने पर देश के प्रत्येक व्यक्ति को अपार खुशी है। तथा भारतवासियों का मस्तक गर्व से ऊँचा उठ गया है उन्होंने सभी क्रिकेट खिलाड़ी बेटियों को बधाई दी.
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल लखनऊ के नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, चेयरमैन कमल अग्रवाल,सुमित सिंह राजेश सक्सेना,अरुण अठवानी,अक्षय जैन,राजू जैन ,सुधांशु गुप्ता,सरस जैन, दिनेश शर्मा ,रजनीश भाटिया वीरेंद्र सूरी मो फैसल ,मोहम्मद अफान,अंकुश जैन,आशीष वर्मा, विक्की दयालनी, अमन बख्शी, दीपक अग्रवाल ,एजाज़ अहमद प्रमोद चौबे, मुदित कौशिक ,अजीत वर्मा ,विजय कौशल आशुतोष शुक्ला
आदि बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button