लायंस क्लब ने डॉ.स्वाति पांडेय प्रीत, कुलदीप समर, कृति श्रीवास्तव को साहित्य सेवी सम्मान से किया सम्मानित

लखीमपुर खीरी : अन्तर्राष्ट्रीय संस्था लायन्स इण्टरनेशनल की स्थानीय इकाई लायन्स क्लब लखीमपुर खीरी उपकार द्वारा 27 अक्टूबर 2025 को दीपावली उत्सव (फुलझड़ी) का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में साहित्यकार डॉ स्वाति पांडेय प्रीत, कुलदीप समर , कृति श्रीवास्तव को अंग वस्त्र , प्रतीक चिन्ह व मोती की माला पहना कर सम्मानित किया गया । साथ ही *साहित्य सेवी सम्मान* से नवाज़ा गया ।डॉ स्वाति पांडेय ने अपनी हास्य कुण्डलियो से सबके होठो पर हंसी ला दी व ग़ज़ल सुना कर श्रीताओ को अभिभूत कर दिया ।कुलदीप समर ने समसामयिक रचनाओं व ओज पूर्ण वाणी से समां बांध दिया । कृति श्रीवास्तव ने श्रृंगार की रचनाएँ सुनाई । नवोदित शर्मा बहनो को राम कथा प्रसंग गायन हेतु सम्मानित किया गया।
लायन्स क्लब लखीमपुर खीरी उपकार के
लायन शैलेन्द्र प्रताप सिंह,ने काव्योत्सव की अध्यक्षता की । लायन आर्येन्द्र पाल सिंह, कार्यक्रम संयोजक रहे । लायन एच एस पाहवा , दिक रूपक टंडन व लायन अमर सिंह ने मंच को सुशोभित किया ।
समारोह मे विभिन्न प्रतियोगिताये आयोजित की गयी जिनमे स्वदेशी परिधान प्रतियोगिता, तम्बोला प्रतियोगिता ,युगल व एकल फैशन शो व लकी ड्रा हुआ । लकी ड्रा मे लायन राजवीर सिंह विजयी हुए । युगल परिधान मे लायन अखिलेश सिंह व पूनम जी प्रथम , लायन शैलेन्द्र सिंह व रचना जी द्वितीय व एकल मे लायन आर्येंद्र सिंह प्रथम व अमर सिंह द्वितीय रहे ।



