उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पौराणिक शिव विवाह महोत्सव में सम्मिलित हुए राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे

गोण्डा : राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे आज महर्षि जमदग्नि आश्रम द्वारा आयोजित पौराणिक शिव विवाह महोत्सव में सम्मिलित होने जमथा तरबगंज जनपद गोंडा पहुंचे,उनके तरबगंज पहुंचने पर बड़ी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उनका फूल मालाओं व स्मृति चिन्ह तथा अंग वस्त्र देकर जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया।
इसके बाद श्री दुबे तरबगंज से जमथा में आयोजित पौराणिक शिव विवाह महोत्सव में सम्मिलित होने पहुंचे वहां भी क्षेत्र की जनता द्वारा उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी को शिव विवाह की बधाई देते हुए कहा कि सनातन धर्म में शिव विवाह अत्यंत महत्वपूर्ण है यह केवल विवाह समारोह ही नहीं बल्कि सृजन संतुलन और अध्यात्मिक मिलन का प्रतीक है उन्होंने कहा कि भगवान शिव वैरागी है और माता पार्वती गृहस्थ की प्रतीक है उनका विवाह गृहस्थ जीवन के आदर्श को स्थापित करता है निश्चित रूप से शिव विवाह पारिवारिक सौहार्द और जीवन के हर पहलू में संतुलन का संदेश देता है।
इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर को राष्ट्रीय लोकदल द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बस्ती में विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री माननीय जयंत चौधरी जी मुख्य अतिथि होंगे,उन्होंने बताया कि रालोद का सदस्यता अभियान शुरू है जो 31 अक्टूबर तक चलेगा उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा तथा जिले से लेकर प्रदेश तक संगठन का गठन होगा। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि 2027 में भी एनडीए ही उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी और राष्ट्रीय लोकदल एनडीए को मजबूत करने में लगा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button