आईएफडब्लूजे ने मनायी 75 वीं वर्षगांठ
अयोध्या में यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 6 एवं 7 नवंबर को

लखनऊ l यूपी प्रेस क्लब में आज इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की 75वीं वर्षगांठ मनाई गई ।यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन फेडरेशन की प्रादेशिक इकाई है, जिसके अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने बताया कि देश के इस पहले पत्रकार संगठन का गठन आज ही के दिन दिल्ली के जंतर मंतर पर किया गया था । तब देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने फेडरेशन को सहयोग के रूप में सौ रुपए का चेक दिया था। इन 75 वर्ष में संगठन के पूर्वजों और उनके अनुवर्ती पदाधिकारियों ने लगातार संघर्ष कर संगठन को एक पहचान दी। देश-दुनिया में संगठन का महत्व बनाया। पहला वेज बोर्ड भी पत्रकारों के वेतन के लिए बना। के विक्रम राव साहब के नेतृत्व ने संगठन को नयी ऊंचाई दी। इस संगठन से बड़े-बड़े पत्रकार जुड़े। जिन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी भूमिकाएं निभायीं।
इस अवसर पर आईएफडब्ल्यूजे के सचिव विश्वदेव राव ने कहा कि संगठन ने तमाम उतार-चढ़ाव देखे।लेकिन पहले ओछी हरकतें नहीं होती थीं। पिछले दस सालों में संगठन को तमाम झंझावतों का सामना करना पड़ा और संगठन को कमजोर करने की हरकतें हुईं।लेकिन हम डिगे नहीं। यही कारण है कि पूरे देश में संगठन की स्वीकार्यता बढी है। एक हमारा ही संगठन राष्ट्रव्यापी है और राज्यों की इकाईयां इससे जड़ने के लिए सदस्यता शुल्क भी जमा करते हैं।यह पहला संगठन है जिसके पदाधिकारी देश में अलग-अलग राज्यों में सम्मेलन करते हैं। विदेशों में भी इस संगठन के प्रतिनिधि जाते रहे हैं और पूर्व की सरकारें इसमें मदद भी करती रही हैं। उन्होंने कहाकि संगठन के सामने अभी भी तमाम चुनौतियां है कोर्ट केस रहे हैं।लेकिन हमने संगठन की लड़ाई हर मोर्चे पर बहादुरी से मुकाबला किया और संगठन का प्रभाव कम नहीं होने दिया।
अयोध्या में यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 6 एवं 7 नवंबर को हो रहा है। उन्होंने कहा कि आप सब लोग इस सम्मेलन में जरुर भागेदारी करें।
इस अवसर पर यूनियन के लखनऊ मंडल के अध्यक्ष शिवशरण सिंह ने कहा कि संगठन के नेतृत्वकर्ता के. विक्रम राव ने उन्हे संगठन में जोड़कर उन्हे राष्ट्रीय पार्षद बनाया।संगठन को प्रभावी रुप से आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है।आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रजत मिश्रा ने संगठन की प्रासांगिकता बनाए रखने के लिए लगातार बेहतर कार्य करने और सक्रिय रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।
संगठन के प्रदेश महामंत्री देवराज सिंह ने संगठन के प्रभाव पर प्रकाश डाला। संगठन को प्रभावी भूमिका निभाने के लिए कोष को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। पूर्व महामंत्री पी के तिवारी ने कहा की संगठन से बड़ी हस्तियां जुड़ी रहीं। उन्होंने संगठन को ऊंचाई तक पहुंचाया। समय बदला है चुनौतियां बढ़ी हैं लेकिन हमें संगठन को लगातार आगे बढ़ाते रहना है।पत्रकारिता का प्रोफेशन बहादुर लोगों का है अपनी विद्वता,साहस और सूझबूझ से संगठन को मजबूत करते रहें।
इस अवसर पर लखनऊ इकाई के महामंत्री नितिन श्रीवास्तव ने कहा कि अयोध्या सम्मेलन में आप सब पहुंचे ताकि संगठन की ताकत मजबूत हो। हम सब को मिलकर संगठन को बेहतरढंग से आगे बढ़ाना है। शासन-प्रशासन में अपनी उपस्थित बनाए । बैठक में अविनाश शुक्ला ,टी एन मिश्रा , प्रदीप कुमार सिंह ,आदेश शुक्ला ,विवेक त्रिपाठी, पंकज कुमार दीक्षित ,राकेश शुक्ला ,नजम एहसन, मुकुल मिश्रा , महिमा तिवारी ,आशीष कुमार सिंह ,अखिलेश श्रीवास्तव, हिमांशु राय ,रजनीश यादव दीपचंद गुप्ता, आशीष वर्मा, जुबेर अहमद , अतुल शुक्ला ,रियाज अहमद, अनूप कुमार सिंह, अर्चना गुप्ता सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे l



