उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

तृतीय चरण में NDMC क्षेत्र की 24 प्रमुख सड़कों पर 15 करोड़ रुपये की लागत से मिस्ट स्प्रेयर परियोजना लागू होगी : कुलजीत सिंह चहल

नई दिल्ली : वायु प्रदूषण को नियंत्रित करना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने लोधी रोड पर सफलतापूर्वक पहले चरण के बाद अब शांतिपथ और अफ्रीका एवेन्यू जैसे प्रमुख क्षेत्रों में “मिस्ट स्प्रेयर परियोजना” का दूसरा चरण शुरू किया ।

NDMC के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल* ने बताया कि यह पहल *माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “विकसित भारत@2047” के विज़न से प्रेरित है और NDMC क्षेत्र को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण-मुक्त बनाए रखने की दिशा में एक और मजबूत कदम है।

चहल ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगातार “बहुत खराब” श्रेणी में बना हुआ है और कई क्षेत्र लाल जोन में हैं। इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए NDMC ने धूल नियंत्रण, धुंध घटाने, हरियाली बढ़ाने और जन भागीदारी पर केंद्रित एक विशेष प्रदूषण नियंत्रण अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि यह पहल नागरिकों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

चहल ने बताया कि बिजली के खंभों पर लगाए गए मिस्ट स्प्रेयर हवा में बारीक जलकणों का छिड़काव करते हैं, जिससे धूल और प्रदूषक नीचे बैठ जाते हैं और हवा की गुणवत्ता बेहतर होती है। यह प्रणाली *घनी आबादी और अधिक यातायात वाले क्षेत्रों* में बहुत प्रभावी साबित हो रही है। इन स्प्रेयरों से *सड़क किनारे पौधों की देखभाल* में भी मदद मिलती है और उपचारित पानी (Treated Water) के उपयोग से पानी की बचत भी होती है।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना का पहला चरण लोधी रोड पर पूरा किया गया था, जहां 500 मीटर के क्षेत्र में 15 मिस्ट स्प्रेयर लगाए गए थे। लगभग *34 लाख रुपये की लागत* वाली इस पहल को नागरिकों और विशेषज्ञों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इसी सफलता को देखते हुए अब दूसरा चरण शांतिपथ और अफ्रीका एवेन्यू पर लागू किया गया है, और आने वाले समय में इसे पूरे NDMC क्षेत्र में विस्तार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले चरण में परिषद क्षेत्र की 24 मुख्य रोडो में स्पेयर लगाए जाएंगे जिसकी अनुमानित लागत 15 करोड़ रुपए है इसके अलावा कनॉट प्लेस के इनर और आउटर सर्किल और खान मार्केट मैं भी इसको लागू किया जाएगा ।

अफ्रीका एवेन्यू पर लगभग 850 मीटर लंबाई में 30 बिजली खंभों पर स्प्रेयर लगाए गए हैं। हर खंभे पर 5 नोज़ल लगे हैं, जिनमें से हर नोज़ल में 6 छोटे छेद हैं। यानी प्रत्येक खंभे से 30 बिंदुओं से पानी का छिड़काव होगा। हर खंभा प्रति घंटे लगभग 84 लीटर उपचारित पानी का उपयोग करेगा। इसके लिए 5000 लीटर की 4 टंकियां लगाई गई हैं। इसी तरह का सिस्टम शांतिपथ के लगभग 900 मीटर क्षेत्र में 32 खंभों l पर लगाया गया है। दोनों स्थानों पर काम पूरा हो चुका है और यह प्रणाली प्रभावी रूप से काम कर रही है।

चहल ने बताया कि NDMC पहले से ही कई आधुनिक प्रदूषण नियंत्रण उपाय अपना चुकी है। सड़क सफाई के लिए जीपीएस युक्त यांत्रिक रोड स्वीपर मशीनें (Mechanical Road Sweepers) लगाई गई हैं, जिनकी निगरानी स्मार्ट सिटी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) से की जाती है। इसके अलावा एंटी-स्मॉग गन* और मिस्ट स्प्रे मशीनें भी नियमित रूप से उपयोग की जा रही हैं। सड़क किनारे पौधों की सिंचाई के लिए 5000 से 10,000 लीटर क्षमता वाले टैंकरों से उपचारित पानी का ही उपयोग किया जाता है ताकि ताजे पानी की बर्बादी न हो।

NDMC नियमित रूप से वृक्षारोपण अभियान चलाती है और सड़क किनारे हरित पट्टियों की देखभाल, नियमित सिंचाई तथा निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण जैसे उपायों को भी सख्ती से लागू किया जाता है। ये सभी प्रयास माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ, हरित और संतुलित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में हैं।

चहल ने कहा “टीम NDMC, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत@2047 मिशन से प्रेरित है।  चहल ने कहा कि हम गर्व के साथ कहते हैं कि नई दिल्ली क्षेत्र का लगभग 50% क्षेत्र हरित है । नई दिल्ली क्षेत्र की जनसंख्या कम है लेकिन रोजमर्रा में लाखों की संख्या में आगंतुक नई दिल्ली क्षेत्र में आते हैं अतः हमारा संकल्प है कि हम पर्यावरणीय स्थिरता के उच्चतम मानकों को अपनाते हुए प्रभावी प्रदूषण नियंत्रण उपाय लागू करें और नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को लगातार बेहतर बनाते रहें l

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button