उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
बिहार में बीजेपी को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं, क्योंकि 5 लाख डुप्लीकेट वोटर पहले से मौजूद : सुनील सिंह

पटना : लोकदल ने बिहार में मतदाता सूची को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि राज्य में लगभग 5 लाख डुप्लीकेट वोटर मौजूद हैं, जिसके कारण चुनाव की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लग गया है।
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि “जब वोटर लिस्ट ही गड़बड़ है, तो निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद कैसे की जा सकती है? बीजेपी को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि डुप्लीकेट वोटर पहले से ही उनके पक्ष में माहौल बना रहे हैं।”
पार्टी ने चुनाव आयोग से मांग की है कि बिहार की पूरी मतदाता सूची की तत्काल जांच कराई जाए और सभी फर्जी व डुप्लीकेट नामों को हटाया जाए, ताकि लोकतंत्र की गरिमा और जनता का विश्वास कायम रह सके।



