उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वाेत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर ‘स्वच्छ स्पर्धा दिवस’ मनाया गया

लखनऊ । भारतीय रेल द्वारा 01 से 15 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान 5.0 चलाया जा रहा है। इसके तहत पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक  गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में विभिन्न स्टेशनों पर ‘स्वच्छ स्पर्धा दिवस’ मनाया गया।

इसी क्रम में गोण्डा जं पर स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत गोण्डा परिक्षेत्र में स्थित लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय एवं गाँधी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ,चाइल्ड हेल्प लाइन के सदस्य, ठेकदार श्रमिकों तथा पर्यवेक्षकों के द्वारा स्टेशन पर आयोजित स्वच्छता स्लोगन प्रतियोगिता में सक्रिय भागीदारी की गयी।
मण्डल में आम जनमानस में सफाई संबंधी जागरुकता के प्रचार-प्रसार की दृष्टि से स्टेशनों तथा रेलवे परिसरों में गंदगी फैलने से होने वाले नुकसान को यात्रीजनों एवं आम जनमानस तक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से संदेशों को पहुॅंचाया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button