मेशअप अब हो गया फैमिली बार…
स्टारलाइट सोरी’ में ज़रीन खान की मौजूदगी ने लगाए चार चांद

लखनऊ । विभूति खंड स्थित समिट बिल्डिंग में स्थित मेशअप स्पोर्ट्स बार एंड नाइट क्लब में ‘स्टारलाइट सोरी’ का आयोजन बेहद शानदार अंदाज़ में हुआ। इस खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री ज़रीन खान की लाइव अपीयरेंस ने रविवार की शाम को यादगार बना दिया। बड़ी संख्या में दर्शक कार्यक्रम में शामिल हुए और देर रात तक संगीत, नृत्य और मनोरंजन का लुत्फ़ उठाते रहे।
इस दौरान ज़रीन खान ने कहा, “मेशअप अब फैमिली बार के रूप में नया रूप ले चुका है, जहाँ हर कोई सुरक्षित और खुशनुमा माहौल में अपने परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकता है। यह केवल पार्टी की जगह नहीं बल्कि यादें बनाने का स्थान है।”
मेशअप मैनेजमेंट हेड चिराग कुमार ने भी इस मौके पर कहा, “हमारा उद्देश्य मेशअप को सिर्फ एक नाइटलाइफ़ स्पेस तक सीमित न रखते हुए फैमिली-फ्रेंडली डेस्टिनेशन बनाना है। अब यहाँ हर उम्र के लोग संगीत, खाना और मनोरंजन का आनंद एक साथ उठा सकेंगे।”
आयोजनकर्ताओं के अनुसार, ‘स्टारलाइट सोरी’ बेहद सफल रहा और भविष्य में भी मेशअप लखनऊवासियों को ऐसे ही भव्य अनुभव देने के लिए नए-नए आयोजन करता रहेगा।



