उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, महानगर अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सुना मन की बात कार्यक्रम

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का अत्यंत लोकप्रिय ” “मन की बात” कार्यक्रम का 125वां संस्करण लखनऊ महानगर में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री सदस्य विधान परिषद अनूप गुप्ता, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, विधायक डॉ. नीरज बोरा सहित प्रदेश पदाधिकारियों ,जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग बूथों पर क्षेत्र वासियों के साथ सुना।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कैंट मंडल 3 के लाल कुआं बी शक्ति केंद्र की बूथ संख्या 247 पर, प्रदेश महामंत्री एमएलसी अनूप गुप्ता ने विकास नगर, पूर्व मंडल दो की बूथ संख्या 254 पर, एमएलसी मुकेश शर्मा ने उत्तर विधानसभा के फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड की बूथ संख्या 316 पर, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने लाला लाजपत राय वार्ड में बूथ संख्या 405 पर मंडल अध्यक्षों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना।

उपस्थिति मीडिया को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मन की बात में हर बार कुछ ना कुछ नया होता है जिसे सुनकर हमें प्रेरणा मिलती है। इस बार प्रधानमंत्री जी ने खिलाड़ियों और युवाओं को विभिन्न नए अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया है। मैं प्रदेशवासियों से अपील करता हूं कि उनके क्षेत्र में ऐसा कोई व्यक्ति है जो अलग से कुछ कर रहा है और संसाधन की कमी है तो प्रधानमंत्री जी को या हमें अवश्य लिखें हम उसको प्रधानमंत्री जी तक पहुंचाएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button