मनौतियों के राजा पंडाल में कोलकाता के भजन गायक संजय शर्मा ने भजनों की बारिश

लखनऊ। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी के तत्वावधान में झूलेलाल वाटिका निकट हनुमान सेतु के पास चल रहे 20 वां मनौतियों के राजा का गणेशोत्सव के चौथे दिन शनिवार को सुबह अयोध्या और बनारस से आये आचार्यो ने पूरे विधिविधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। उसके बाद शाम को नृत्य नाटिका व भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक संजय शर्मा के निर्देशन में हुई। कार्यक्रम की शुरुआत नृत्य नाटिका महाकाली का अवतार का मंचन किया गया। इसी के बाद गणपति का स्वागत नृत्य के माध्यम से हुआ। भक्त और भगवान नृत्य नाटिका मे दिखाया कि एक भक्त से प्रसन्न होकर ऐसी कृपा करी कि स्वयं भगवान उसके यहां पर भोग लगाने आते थे। इसके बाद गायक संजय शर्मा ने भजन सुनाया। देवा हो देवा तुमसे बढ़ कर कौन… ” सुनाया। बाद में दुनिया चले न श्री राम के बिना…” और हमे तो जो भी दिया गणपति जी ने दिया…,” सुनाया। उसके बाद जब मेरे दुख के दिनों में ये बड़े काम आते है…’ सुनाया तो कमेटी के भारत भूषण गुप्ता, घनश्यामदास अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, शरद अग्रवाल, योगेश बंसल, अखिलेश बंसल,
पार्षद रंजीत सिंह, महिलाओं में संध्या बंसल, अंजू गुप्ता, उषा अग्रवाल, कविता अग्रवाल, रुक्मणी अग्रवाल, अंशु बंसल, वीमी बंसल, नेहा बंसल, नीरजा सिंह, अनुराधा गोयल आदि लोग झूमने लगे।
महामंत्री सतीश अग्रवाल ने बताया कि विगत वर्षो की भांति इस बार भी मनोतियों के राजा श्री गजानन के नाम चिट्ठी प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 6ः00 बजे तक श्रद्धालु लिख सकते हैं।



