उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
एडवोकेट रत्नाकर नाथ द्विवेदी समाजवादी अधिवक्ता सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नामित

लखनऊ : रत्नाकर नाथ द्विवेदी एडवोकेट निवासी 414/148, सराय माली खाँ, चौक, लखनऊ उत्तर प्रदेश को
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आदेशानुसार समाजवादी अधिवक्ता सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नामित किया गया है।
यह जानकारी कृष्ण कन्हैया पाल एडवोकेट हाईकोर्ट लखनऊ राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी अधिवक्ता सभा ने देते हुए रत्नाकर द्विवेदी से अपेक्षा की है कि वे समाजवादी पार्टी के मिशन पी.डी ए. को पूरे देश में जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगें।



