उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

फीनिक्स यूनाइटेड, लखनऊ में गणेश चतुर्थी पर उपहारों की बारिश

लखनऊ : फीनिक्स यूनाइटेड मॉल, आलमबाग ग्राहकों के लिए गणेश चतुर्थी पर ढेरों खुशियां लेकर आया। एंड ऑफ़ सीज़न सेल में ग्राहकों ने उपहारों की बारिश का आनंद लिया। एंड ऑफ सीजन सेल के तहत ग्राहकों को कार से लेकर बाइक और ट्रिप जैसे ढेर सारे आकर्षक इनाम दिये गए।

फ़ीनिक्स यूनाइटेड द्वारा आयोजित एंड ऑफ सीजन सेल में ₹5,999 या उससे अधिक की ख़रीदारी पर ग्राहकों को निश्चित उपहार दिये गए, साथ ही एक्साइटिंग रिवार्ड्स जीतने के लिए लकी ड्रा में हिस्सा लेने का मौका भी मिला।

इतना ही नहीं ₹14,999 या उससे अधिक की शॉपिंग करने वाले ग्राहकों को शानदार इनाम दिये गए। इसमें टाटा नेक्सॉन कार, प्रीमियम बाइक के बम्पर प्राइज़ जीतने का मौक़ा मिला। इतना ही नहीं, 5 लकी विनर्स को अपने ड्रीम डेस्टिनेशन पर भारत में यात्रा का भी मौका मिला। इनाम पाकर शॉपर्स के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर आपरेशंस (नॉर्थ)  संजीव सरीन ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी हम कुछ नया और रोमांचक लेकर आए हैं। गणेश चतुर्थी से अच्छा अवसर भला शॉपर्स के लिए और क्या हो सकता है, जिब उन्हें अलग-अलग तरह की इनाम प्राप्त हुए। हम चाहते हैं कि लोगों का अनुभव सिर्फ़ शॉपिंग तक ही सीमित न रहे, बल्कि वो एक यादगार अनुभव बने।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button