उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

23 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने निकाली मोटरसाइकिल रैली

लखनऊ : रिमझिम बरसात के बीच पुरानी पेन्शन की बहाली, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षको को समान कार्य के लिए समान वेतन, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण एवं पूर्ण वेतन का भुगतान, 01 अप्रैल, 2005 के बाद समायोजित विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को पुरानी पेंन्शन का लाभ आदि 23 सूत्रीय मांगों के समर्थन मे क्वींस इण्टर कालेज, लालबाग से जिलाधिकारी, कार्यालय तक प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र के नेतृत्व में मोटरसाइकिल रैली निकली गई।


प्रदेश व्यापी संघर्ष के दूसरे चरण में मोटर साइकिल रैली क्वींस इण्टर कालेज से निशात हास्पिटल से परिवर्तन चैक, से दूरसंचार कार्यालय कैसरबाग से जिलाधिकारी कार्यालय में मोटरसाइकिल रैली का समापन हुआ। समापन अवसर पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि अपर नगर मजिस्ट्रेट (सप्तम) को संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा. आर.पी. मिश्र, महांमत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, जिलामंत्री महेश चन्द्र ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित 23 सूत्रीय ज्ञापन सौपा। ज्ञापन प्राप्त करने के पश्चात अपर नगर मजिस्ट्रेट (सप्तम) ने ज्ञापन को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित करने के लिए आश्वस्त किया।
मोटर साइकिल रैली से पूर्व शिक्षकों को प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा. आर.पी. मिश्र, महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष सुधांशु मोहन ने सम्बोधित किया।
शिक्षक नेताओ ने अपने सम्बोधन में कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों की समस्याओं के प्रति उदासीन है इसलिए संगठन को प्रदेशव्यापी संघर्ष करना पड़़ रहा है। शिक्षक नेताओं ने कहा कि यदि सरकार द्वारा शिक्षकों की मांगों की पूर्ति नही होती है तो  01 सितम्बर, 2024 को राज्य कार्यकारिणी की बैठक मे संघर्ष के अगले चरणों की घोषणा की जाएगी।
मोटर साइकिल रैली मे प्रमुख रूप से प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा. आर.पी. मिश्र, महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, जिला मंत्री महेश चन्द्र, उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष सुधांशु मोहन, लखनऊ, मण्डल अध्यक्ष तुलसी राम मिश्र, राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमीर अहमद, राज्य परिषद सदस्य अनुराग मिश्र, मन्जू चैधरी, डा. पी.के. पन्त, विश्वजीत सिंह, सघर्ष समिति के सयोजक इनायत उल्लाह खां, संरक्षण समिति के संयोजक चन्द्र प्रकाश षुक्ल, कोषाध्यक्ष आर.पी. सिंह, आय -व्यय निरीक्षक आलोक पाठक, विनीता श्रीवास्तव, सुमित अजाय दास, आजाद मसीह, आशीष मून पंत, डा. एस.के. मणि शुक्ल डा. अनिल तिवारी, विनीत तिवारी, शैलेन्द्र कुमार शुक्ल, आर.एस. गौतम, अनीता शर्मा, शैलजा गुप्ता, अलका शुक्ला, पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह, अजीत सिह, मुनीर अहमद, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संघ के लखनऊ के जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button