उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यालय स्टाफ के साथ मनाया पार्टी स्थापना दिवस

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर आज पार्टी कार्यालय में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यालय स्टाफ के साथ भाजपा का झंडा फहराया। इसके उपरांत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस मौके पर नई दिल्ली क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज, प्रदेश पदाधिकारी विष्णु मित्तल, योगिता सिंह, सरदार इम्प्रीत सिंह बख्शी, ब्रजेश राय, विक्रम बिधूड़ी,  विक्रम मित्तल, सी एल मीना एवं अमित गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

वीरेंद्र 99सचदेवा ने भारतीय जनता पार्टी के स्थानांतरण दिवस पर सभी कार्यकर्ता को शुभकामनाएं दी और कहा कि 6 अप्रैल 1980 को जब इस पार्टी ने जन्म लिया तब श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्रवाद, राष्ट्र सर्वोपरि एवं राष्ट्र का मूलमंत्र दिया था और आज उसी मूलमंत्र को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व मे भाजपा का एक एक कार्यकर्ता इसे आगे ले जाने की कोशिश कर रहा है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मात्र 2 सीटों से प्रारंभ हुआ यह सफर आज 300 के पार है और अब 400 पार के संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों के कारण जनता तीसरी बार उन्हे प्रधानमंत्री बनाने का निर्णय ले चुकी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button