ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी, किसानों के 10 एकड़ फसल जलकर राख
सरबसी गांव सड़क के किनारे लगी आग,कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू

खजनी (गोरखपुर) : तहसील क्षेत्र के सरबसी गांव सड़क के किनारे में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से अचानक आग लग गई। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते उससे पहले ही तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना सुबह 10:30 बजे की है।
फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद आग बुझाने के लिए सैकड़ों की संख्या में स्थानीय आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। लोगों के अथक प्रयास और सूझबूझ तथा दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचने के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। देखते ही देखते बांसगांव थाना क्षेत्र में आने वाले सरबसी गांवो के किसानों की लगभग दस एकड़ गेहूं की फसल जल कर खाक हो गई।

उप जिलाधिकारी खजनी शिवम सिंह ने बताया कि आग की जद में आने से लगभग दस एकड़ की फसल जलकर राख हो गई है। ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से आग पर काबू पाया गया। वहीं सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे दमकल के सिपाही आग पर काबू पाने में जुट गए।
आग से जितेंद्र सिंह, रामजतन सिंह, विवेक सिंह, उमाशंकर सिंह, नर्सिंग, रामदरस सिंह, शशि पाल, पृथ्वी सुधाकर, बहादुर,भजुराम, आदि किसानों की फसलें जल गई। हल्का लेखपाल अभिषेक दिक्षित ने मौके का मुवायना कर लिया है किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।


