उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
धूमधाम से आयोजित किया जाएगा भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस

लखनऊ : कैसरबाग स्थित भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय पर स्थापना दिवस के अवसर पर बृहद रूप से मनाने के लिए बैठक आहूत की। जिसमे लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम बड़े हर्ष उल्लास एवं धूमधाम से आयोजित किया जाएगा.
जिसमें पार्टी महानगर कार्यालय से लेकर महापौर, विधायक, पार्षद, लखनऊ महानगर पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यालय एवम प्रमुख जगहों पर सुबह भाजपा ध्वजारोहण किया जाएगा भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माला, पुष्प अर्पित करके मिठाई का वितरण, पौधारोपण एवं सामाजिक कार्य किए जाएंगे। हाथ में भाजपा का झंडा लेकर छोटी छोटी पथ यात्रा आयोजित की जाएगी।


