उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आबकारी विभाग द्वारा आगरा, लखनऊ एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग

लगभग 30 किग्रा0 लहन तथा 10 लीटर कच्ची शराब बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार व 03 अभियोग

लखनऊ : आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में आबकारी विभाग लखनऊ द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्ण अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत देर रात आबकारी विभाग द्वारा आगरा, लखनऊ एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई.

जिला आबकारी अधिकारी राकेश सिंह के नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा थाना गोसाईंगंज के अंतर्गत ग्राम-कबीरपुर, बस्तियां, रामपुर व महुराखुर्द के संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई।

दबिश के दौरान लगभग 30 किग्रा0 लहन तथा 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कुल 03 अभियोग पंजीकृत किये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button