उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

तिलसिम पॉप-अप सेलेक्ट एग्जिबिशन और सेल्स में दीवाली उत्सव के लिए करें इकोफ्रेंडली होम डेकोर की शॉपिंग

एग्जिबिशन कम सेल, 28 अक्टूबर से शुरू होकर 30 अक्टूबर तक तीन दिनों के लिए खुली रहेगी

लखनऊ :  तिलसिम, अपने पारंपरिक और मॉडर्न इंटीरियर डिजाइनों के लिए जाने जानी वाली मशहूर डिजाइनर सागरिका मेहरोत्रा द्वारा स्थापित एक लक्जरी ब्रांड है। तिलसिम अपने ग्राहकों के लिए एक स्पेशल एग्जिबिशन कम सेल तिल्सिम पॉप-अप सेलेक्ट’ का आयोजन कर रहा है।

28 अक्टूबर से शुरू होने वाली यह तीन दिन की एग्जिबिशन कम सेल का आयोजन दिवाली के उत्सव से पहले किया गया है, जिसमें लोग घरेलू सजावट के उत्पाद खरीद सकते हैं जो सागरिका मेहरोत्रा द्वारा चुनकर डिजाइन किए गए हैं और इको फ्रेंडली भी हैं।

तिलसिम की डायरेक्टर सागरिका मेहरोत्रा ने कहा, “दिवाली एक बहुप्रतीक्षित और जीवंत त्योहार है जिसका हम सभी साल भर इंतजार करते हैं। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि हममें से अधिकांश लोग अपने घरों को विशेष रूप से चुने हुए सजावटी सामानों सजाते हैं, जो हमारे घर के हर कोने कोने को जीवंतता से भर देते हैं। तिलसिम में हमने विशेष घरेलू सजावट के उत्पाद चुनकर दिवाली की खरीदारी को सरल बनाने की कोशिश की है जो न केवल देखने में दिल लुभाने हैं बल्कि इको फ्रेंडली और टिकाऊ भी हैं। हम इस आयोजन के माध्यम से बच्चों के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठन दृष्टि के स्पेशली एबल्ड बच्चों द्वारा दिखाई गई रचनात्मकता को भी बढ़ावा दे रहे हैं।”

घरेलू सजावट में पीतल के मोमबत्ती स्टैंड, कटलरी, गलीचे, हैंडलूम के शो पीस, डिजाइनर मोमबत्तियां, ऑर्गेना टेबल रनर और मैट, बच्चों के सामान और जैसे बेहद आकर्षक उत्पाद शामिल हैं।

इसके अलावा, इस आयोजन में शॉपर्स को अलग अलग राज्यों के स्वादों से परिचित कराने के लिए मल्टी कुइजिन स्टॉल्स भी होंगे।

विशेष रूप से पॉप-अप सेलेक्ट एग्जिबिशन के लिए तिलसिम ने एक सामाजिक संगठन दृष्टि के साथ सहयोग है, जिसके स्पेशली एबल्ड बच्चों ने इको फ्रेंडली घरेलू सजावट के सामान बनाए हैं। एग्जिबिशन और सेल सुबह 11 बजे से रात 9 बजे के बीच खुली रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button