उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

तेज़ तर्रार अधिवक्ता तनवीर रज़ा खान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव बनाए गए

बलरामपुर जिले के प्रभारी का भी मिला दायित्व

लखनऊ । तनवीर रज़ा बने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रमुख महासचिव बनाए गए।उत्तर प्रदेश के युवा और तेज़ तर्रार अधिवक्ता तनवीर रज़ा खान की उपलब्धियों को देखते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश का प्रमुख महासचिव नियुक्त किया है। तनवीर रज़ा खान ने कुछ दिन पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुलाकात कर उनके नेतृत्त्व में आस्था व्यक्त की थी।जिसके बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा उनको यह बड़ी जिम्मेदारी सौपी गई है।

मूलतः बलरामपुर से आने वाले तनवीर राजनीति में काफी सक्रिय है पूर्व में भी विभिन्न राजनीतिक पार्टियों में योगदान देने के बाद तनवीर ने अब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का रुख किया है।तनवीर को नियुक्ति पत्र प्रदेश अध्यक्ष अमरमणि कश्यप द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोहम्मद अहमद प्रदेश की मौजूदगी में सौपा गया।इस अवसर पर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेन्द्र यादव प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद रावत संगठन मंत्री ओम प्रकाश पाल प्रदेश उपाध्यक्ष मध्य अल्प० बबलू ख़ान भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button