मण्डल पर पोस्टर लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तत्वावधान में मंडलीय कार्यालय के सभागार सहित अयोध्या कैंट, वाराणसी जं., रायबरेली एवं सुल्तानपुर स्टेशनों पर रेलकर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिजनों हेतु “भ्रष्टाचार का विरोध करें,राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें” “Say no to the corruption, Commit to the Nation” के विषय पर आधारित पोस्टर लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य रेलकर्मियों ,रेलयात्रियों एवं आमजन को भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक एवं सतर्क करते हुए इसको पूर्णतया समाप्त करने का संकल्प लेने हेतु किया गया I इस पोस्टर लेखन में मण्डल के उक्त स्थानों के अनेक कर्मचारियों और उनके पारिवारिक सदस्यों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया I उत्कृष्ट पोस्टर लेखन के विजेताओं के पोस्टरों को मुख्यालय भेजा जाएगा ी




