उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

टीएसएच को देखकर मंत्रमुग्ध हो गईं एशियन गेम्स में विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य राजेश्वरी गायकवाड़

कानपुरं। एशियन गेम्स में विजेता भारतीय महिला टीम की सदस्य राजेश्वरी गायकवाड़ ‘द स्पोर्ट्स हब’ (टीएसएच) पहुंची। टीएसएच को देखते ही क्रिकेटर राजेश्वरी गायकवाड़ बोली कि एक ही कैंपस के अंदर खेलों के लिए वर्ल्ड स्तर की सुविधा मैंने आज तक कहीं पर भी नहीं देखीं।

उन्होंने कहा कि एक ही जगह पर ओलंपिक के 28 खेलों में से 22 इंडोर खेलों की सुविधायें टीएसएच में होना अद्भुत है। राजेश्वरी टीएसएच के प्रशिक्षु खिलाड़ी व प्रशिक्षकों से मिलीं।


बताते चले कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजेश्वरी गायकवाड़ का सम्मान किया था। उन्होंने कहा कि ‘द स्पोर्ट्स हब’ प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपने को सही मायने में पूरा कर रहा है। क्रिकेटर राजेश्वरी गायकवाड़ ने यहां पर बिलियड्स के टेबिल पर हाथ अजमाने के अलावा शूटिंग रेंज में निशाना भी साधा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button