रंजीता श्रीवास्तव’ को ‘ज्योतिष विशारद’ में मिला ‘दुर्गा स्वरूपा सम्मान
समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 25 विभूतियों एवं संस्थाओं को मिला 'दुर्गा स्वरूपा' सम्मान 2023

लखनऊ : रविवार को गोमती नगर स्थित उर्दू अकादमी में ‘दुर्गा स्वरूपा फाउंडेशन’ के द्वारा ‘दुर्गा स्वरूपा सम्मान’ समारोह 2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कारागार राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति,सीतापुर एमएलसी पवन सिंह चौहान,भाजपा नेत्री एवं समाजसेविका अपर्णा यादव, सेलेब्रेटी गेस्ट अभिनेता रॉनी शाह,सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल व लखनऊ की पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया मुख्य रूप से मौजूद रही।
कार्यक्रम के दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 25 विभूतियों को सम्मानित किया गया। इनमें ऐसी संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया,जिन्होने अपनी टीम के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। कारागार राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि दुर्गा स्वरूपा फाउंडेशन के द्वारा बेहद सराहनीय कार्य किया जा रहा है,समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो एवं संस्थाओं का सम्मान कर समाज को प्रेरणा देने का काम किया है। वहीं कार्यक्रम के दौरान सनातन नारी शक्ति लक्ष्मणपुरी की ध्वजवाहिका सपना गोयल ने लोगो को सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए अपील करते हुए कहा कि सभी को सनातन धर्म के प्रति जागरूक होना होगा एवं हर स्थानिय मंदिर पर सुन्दरकांड का पाठ कर,इस मुहीम को तेजी से आगे बढ़ाना होगा। जिससे हम विदेशों में भी सनातन धर्म का ध्वज फहरा सकेंगे। इस मौके पर दुर्गा स्वरूपा फाउंडेशन की अध्यक्ष रागिनी श्रीवास्तव ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सच्ची समाज सेवा है। वह पिछले कई वर्षो से अब तक समाजसेवा के क्षेत्र में सैकड़ो कार्य कर चुकी है।जिसमें उन्होने बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन कैम्प व ब्लड डोनेशन कैम्प भी लगवाए।
उन्होने बताया कि वह बहुत जल्द ही एक भव्य स्तर पर सम्मान समारोह का आयोजन करेंगी,जिसमें पूरे प्रदेश-भर से लोगो का चयन कर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो एवं संस्थाओं को सम्मानित करेंगी। कार्यक्रम के दौरान अरूण प्रताप सिंह,गुंजन वर्मा,पंकज श्रीवास्तव, उपेंद्र बाजपेयी,शशांक श्रीवास्तव, शालिनी पाहवा, आशुतोष अग्रवाल,रूपाली श्रीवास्तव,डा. रूबी राज सिन्हा,नीलू त्रिवेदी, पवन सोनी, प्रभज्योत कौर,राहुल गुप्ता,सीमा गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।
इन्हे मिला सम्मान।
वफा अब्बास,उम्मीद संस्था, दमन सेट्ठी,जया गुप्ता,अनीता वर्मा, डा. रोहित अग्रवाल,रंजीता श्रीवास्तव,पूनम जयसवाल,अंकुर अग्रवाल, राजीव अरोरा,नीरज अरोरा, दुष्यंत वाल्या,अमरूता सोनी, रिषी,डा.ज्योत्सना, मंजुलिका,नीरजा नेहरू,राहुल दीक्षित,रेनू मिश्रा, सीमा गुप्ता,डा.सुधा,गीतिका चतुर्वेदी,अनीता चंदोक,अफरीन पडानिया व रश्मि लहर को ‘दुर्गा स्वरूपा सम्मान 2023’ से नवाजा गया।



