उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

चादरपोशी कर जायरीनों ने मांगी मन्नते

लखनऊ । हज़रत ख़्वाजा मुहम्मद नबी रज़ा शाह अलमारूफ़ दादा मियां के116 वें उर्स ने सोमवार को चादरपोशी का एहतिमाम किया गया। सुबह बाद नमाज़े फजर क़ुरआन ख़्वानी का आयोजन हुआ। उसके बाद अकीदतमंदों ने चादरपोशी की। सदर के समाजसेवी इमरान खान और जीशान खान की ओर से चादरपोशी की गई। उसके बाद तबर्रुक भी बांटा गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आपसी एकता और भाईचारे की बात की और समाज को एक साथ रहने की अपील की।
विधायक ने कहा कि मोहम्मद साहब सिर्फ मुसलमानों के नही है, सब धर्मों के है। उन्होंने मोहब्बत और एकता का संदेश दिया और जोड़ने का काम किया। दादा मिया के बारे में उन्होंने कहा कि दरगाह दादा मिया में हर धर्म समुदाय के लोग आते है। हम सब पहले इंसान है। हम सब के लिए खुदा, ईश्वर, गॉड सब एक ही हैं।
चादरपोशी के दौरान कव्वालों ने कव्वाली पेश की। इनके अलावा मुल्क के मुख्तलिफ मक़ामात से आये हुए ज़ायरीन हज़रात ने शिरकत की और मज़ार शरीफ पर चादर व फूल चढ़ाकर अपनी अक़ीदत का इज़हार किया।
दरगाह के सज्जादानशीन ख्वाजा मोहम्मद सबाहत हसन शाह ने बताया दादा मियां का उर्से पाक हिंदुस्तान में गंगा जमुनी तहजीब का नमूना है जिसमे बिला तफरीक हर मज़हब व मिल्लत के लोग शिरकत के लिए तशरीफ़ लाते हैं और दादा मियाँ के दुआओं से माला माल होते हैं। दादा मियाँ के उर्स में आपस मे मिलजुल कर और भाईचारगी का सबक दिया जाता है। बाद तबर्रुक भी बांटा गया।
इसी के साथ ही देश वासियों के खैर मकदम के लिए व दुनिया तथा मुल्क में अमन शान्ति के लिए व्यवस्थापक फरहत मियां और खादिम आरिफ़ मियां ने इज्तिमाई दुआ कराई।
इस रूहानी महफ़िल में शहर की नाम चीन हस्तियों में मुरलीधर आहूजा, डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी, इस मौके पर क्षेत्र के सभी समुदाय के लोग एक साथ आकर चादरपोशी में मुमताज अहमद, अरशद खान, मो खालिद, मो जावेद अहमद, मो अजहर, मो फरहान, मोहित सिंह, मनीष, सौरभ, शादाब, तौसीफ, शांतुनु चौरसिया, भाजपा की वरिष्ठ नेता फरहा रिज़वी, समाजसेवी महेश चंद्र दीक्षित,सरदार राजू, प्रिन्ट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अज़ीज़ शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button