उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

26 अक्टूबर से शुरू होगा जाणता राजा महानाट्य का मंचन

लखनऊ। दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर 26 से 31 अक्टूबर 2023 तक हिंदवी स्वराज्य स्थापना के 350वें वर्ष पर छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े महानाट्य ‘जाणता राजा’ का मंचन राजधानी के जनेश्वर मिश्र पार्क में किया जाएगा। महानाट्य की तैयारियों एवं 8 अक्टूबर को जनेश्वर मिश्र पार्क में भूमिपूजन कार्यक्रम के संदर्भ में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी दी गई। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि इस महानाट्य को आयोजित करने पहला उद्देश्य वर्तमान युवा पीढ़ी के सामने एक ऐसे महान योद्धा के चरित्र की प्रस्तुति हो जिसे देखकर व समझकर युवा पीढ़ी अपने जीवन की दशा-दिशा तय कर सकें। अपनी संस्कृति एवं इतिहास अनेक वीरों की शौर्य गाथाओं से भरा हुआ है परन्तु समाज के एक बड़े वर्ग को इसकी जानकारी तक नही है। उन्हीं वीरों में से एक हैं छत्रपति शिवाजी महाराज। दूसरा उद्देश्य यह है कि संवेदनशील समाज को दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सेवा कार्य से जोड़ना है। जाणता राजा आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश दयाल ने कहा कि जाणता राजा महानाट्य का भारत, इंग्लैंड सहित दुनिया भर में 1200 बार से अधिक नाट्य मंचन हो चुका है। उन्होंने कहा कि 70 लाख से अधिक दर्शकों द्वारा प्रशंसित, 20 फीट ऊँची माँ तुलजा भवानी की भव्य प्रतिमा। 2 लाख वर्गफीट की विशाल रंगभूमि, हाथी, घोड़े, ऊँट और बैलगाड़ियां, पालकी का प्रत्यक्ष प्रयोग। सेवा मिशन के संयोजक संजय चतुर्वेदी ने बताया कि 8 अक्टूबर को भूमि पूजन के अवसर पर भारत माता की आरती की जायेगी। इस मौके पर परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के स्वामी चिदानंद मुनि महाराज, उ.प्र. के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और लखनऊ के सभी सम्मानित विधायक, विधान परिषद सदस्य एवं महापौर सहित हजारों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button