उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लूलू मॉल ने शुरू फेयर एण्ड एक्सपोर्ट सेवा लूलू ग्रुप किसानों मंडियों से आलू लेकर ओमान व अन्य देशों मे निर्यात शुरू करने जा रही हैं

लखनऊ l लूलू मॉल लखनऊ , लखनऊ ही नहीं , प्रदेश का जाना माना नाम बन चूका है। लूलू मॉल अपनी विभिन्न कंपनियों द्वारा निरंतर ग्राहकों और स्थानीय किसानों की संतुष्टि और विकास के लिए प्रयासरत रहता है । इसी क्रम में लूलू ग्रुप कि कंपनी फेयर एंड एक्सपोर्ट , किसानों और मंडियों से आलू लेकर ओमान और अन्य देशों में इसका निर्यात शुरू करने जा रही है , जिसका उदघाटन कार्यक्रम लूलू मॉल में 26 अप्रैल को आयोजित किया गया।

इस निर्यात कार्यक्रम का उद्घाटन राजयमंत्री  दिनेश प्रताप सिंह जी ने वाहनों को झंडी दिखाकर किया। इस कार्यक्रम के दौरान लूलू मॉल और फेयर एंड एक्सपोर्ट ने 20- 20 टन के 2 ट्रक आज ओमान के लिए रवाना किए। माननीय दिनेश प्रताप सिंह जी ने अपने वक्तव्य में लूलू के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे स्थानीय किसानों को बहुत मदद मिलेगी और उन्हें अपनी फसल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने और फसल का सही मूल्य मिलने का भी मौका मिलेगा।

इस अवसर पर कृषि उत्पादन आयुक्त  मनोज सिंह  आईएएस एवं योगेश कुमार आईएएस के साथ साथ लूलू मॉल से बीजू सुगाथन, लीजो जोस और सिब्तैन हुसैन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button