उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
कांग्रेस’ ने देश पर ‘आपातकाल’ थोप कर भारत के लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास किया: ब्रजेश पाठक

चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ. आपातकाल के दौरान तत्कालीन सरकार की कठोर यंत्रणाओं को सहन कर देश में लोकतंत्र बहाली के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को प्रदेश कार्यालय पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी सलिल विश्नोई, महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा द्वारा सम्मानित कर अभिनंदन किया गया।

सम्मानित लोकतंत्र सेनानियों में भारत दीक्षित, रमाशंकर त्रिपाठी, राजेंद्र तिवारी, गणेश चंद्र राय, रामकिशोर शर्मा, संतोष कुमार बाजपाई, सुरेश कुमार वजीरानी, राकेश स्वरूप निगम, अजीत कुमार सिंह, हरि श्याम रस्तोगी, केदारनाथ श्रीवास्तव, अशोक कुमार शर्मा, मधुकर मित्रा, सुरेश चतुर्वेदी, राम तीरथ वर्मा, सत्य प्रकाश जैन, देवीदीन पाल, वेद प्रकाश, रामचंद्र जी, दिनेश प्रताप सिंह, भगवान दास, रामधनी विश्वकर्मा, विश्राम सागर और भोला उपाध्याय को उपमुख्यमंत्री ने माला पहनाकर अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।



