उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सैमसंग ने पेश किया 2022 साउंडबार लाइनअप

                   लखनऊ. भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने अपना 2022 साउंडबार लाइनअप पेश किया है, जिसमें सहजता से सैमसंग टीवी – टू–साउंडबार कनेक्शन स्थापित करने के लिए दुनिया का पहला बिल्ट-इन वायरलेस डॉल्बी एटमॉस, क्यू-सिम्फनी, डीटीएसएक्स , स्पेसफिट साउंड एडवांस और दुनिया का सबसे पतला साउंडबार शामिल है।
फ्लैगशिप क्यू सीरीज, एस सीरीज और लाइफस्टाइल सीरीज से तैयार यह नई रेंज एक समृद्ध, पूरे कमरे को भर देने वाली त्रिआयामी आवाज का वातावरण तैयार करती है जिससे इन-होम मनोरंजन और ऑडियो अनुभव एक अगले स्तर तक पहुंच जाता है। यह 2022 लाइनअप इस तरह डिजाइन किया गया है कि अपने आकर्षक पारदर्शी मेटल डिजाइन के साथ यह आपके लिविंग स्पेस को एक प्रीमियम रूप दे देता है।
यह नवीनतम रेंज 24,990 रुपये से शुरू होगी और 21 जून, 2022 से सैमसंग के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर सैमसंग शॉप, सभी सैमसंग रिटेल स्टोर, अग्रणी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर और अमेजॉन तथा फ्लिपकार्ट सहित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।
सैमसंग इंडिया के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मोहनदीप सिंह ने कहा, “भारत में उपभोक्ता हाई-एंड ऑडियो पसंद करते हैं और ऐसे आधुनिक सराउंड साउंड पर लगातार अपना खर्च बढ़ा रहे हैं जो उनके इन-होम एंटरटेनमेंट अनुभव को बेहतर बनाते हैं। हमारे 2022 साउंडबार लाइनअप के साथ हम एक फैशनेबल डिजाइन लैंग्वेज सहित एक लाइफ-लाइक साउंड आउटपुट की उपभोक्ताओं की आवश्यकता को पूरा करने जा रहे हैं। इस लाइनअप की उन्नत ध्वनि इंजीनियरिंग तालमेल के साथ आवाज को लेकर आती है और आपको तमाम घटनाओं के बिलकुल केंद्र में पहुंचा देती है।”
सैमसंग नियो क्यू एलईडी और क्यू एलईडी टीवी के लिए बिलकुल सटीक साथी फ्लैगशिप क्यू सीरीज दुनिया के पहले बिल्ट-इन वायरलेस सैमसंग टीवी –टू-साउंडबार डॉल्बी एटमॉस कनेक्शन के साथ आता है जो आपको वाई-फाई कनेक्शन के साथ बहुत सहजता से एक मुग्धकारी आवाज का आनंद लेने की सुविधा देता है। डॉल्बी एटमॉस आपके चारों ओर से आने वाली आवाजों के साथ आपके पसंदीदा मनोरंजन को आपके लिए हकीकत के अनुभव जैसा बना देता है। इसका पहले से उन्नत क्यू–सिम्फनी साउंडबार को इस लायक बनाता है कि वह वायरलेस डॉल्बी एटमॉस अनुभव के लिए किसी भी कम्पैटिबल सैमसंग टेलीविजन के स्पीकर के साथ काम कर टीवी के साथ तालमेल में ऑडियो प्रसारित कर सके और स्क्रीन पर 3D ध्वनि प्रभाव को अधिकतम स्तर पर पहुंचा सके। ज्यादा कस्टमाइज्ड आवाज के अनुभव के लिए स्पेसफिट साउंड एडवांस कमरे के आकार के आधार पर आवाज को ऑप्टिमाइज कर देता है।
लाइफस्टाइल S सीराज में दुनिया का सबसे पतला साउंडबार, S801B, शामिल है, जो कि सामान्य साउंडबार की तुलना में 60% ज्यादा पतला है। यह एक स्टाइल स्टेमटमेंट है, जो कहीं भी चर्चा छेड़ने का उत्प्रेरक बन सकता है। इस सीरीज में एक और खूबसूरत नया मॉडल – S61B है जो अपने कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ किसी भी जगह सहजता से घुलमिल जाता है। यह लाइनअप घर को एक राजसी स्वरूप देता है, जिसमें बेहतर साउंड कैलिबरेशन है जो TV देखने के अनुभव को कुल मिलाकर बेहतर बना देता है। एलेक्सा वॉयस एसिस्ट, टैप व्यू या एयरप्ले जैसे अतिरिक्त सुविधाजनक फीचर उपभोक्ताओं को उनका पसंदीदा मोबाइल प्लेलिस्ट सुनने में मदद करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button