उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रेकिट के प्रमुख स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अभियान ‘डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया’ ने बाल दिवस के अवसर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया

लखनऊ : रेकिट के प्रमुख स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अभियान ‘डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया’ ने बाल दिवस के अवसर पर स्कूल के बच्चों के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजन किया। इसमें 100 से अधिक बच्चों और शिक्षकों ने भाग लिया। खेल, रचनात्मक गतिविधियों और व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता, हाथ धोने और स्वस्थ जीवनशैली की आदतों के प्रति जागरूक किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ आदतें अपनाने और उन्हें अपने परिवार, स्कूल तथा समुदाय तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करना था। गोरखपुर स्थित डेटॉल हाइजीन प्ले पार्क में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम मे महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला अस्पताल के मुख्य अधीक्षक डॉ. संजय कुमार वर्मा और ब्लड सेंटर के प्रभारी डॉ. प्रशांत अस्थाना ने भी सहभागिता की। अतिथियों ने बच्चों से संवाद किया, गतिविधियों का अवलोकन किया और उन्हें प्रमाणपत्र वितरित किए।

रेकिट में कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स, साउथ एशिया, MENARP और अफ्रीका के निदेशक प्रोफेसर रवि भटनागर ने कहा, “रेकिट का उद्देश्य हर दिन अधिक से अधिक लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य पहुंचाना है। डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया के माध्यम से हम बच्चों के लिए स्वच्छता की शिक्षा को रोचक, व्यावहारिक और आसान बना रहे हैं। डेटॉल हाइजीन प्ले पार्क और खेल आधारित गतिविधियां बच्चों को स्वस्थ आदतों को समझने और अपनी दिनचर्या में अपनाने का अवसर देती हैं। इस पहल में निरंतर सहयोग के लिए हम उत्तर प्रदेश सरकार के आभारी हैं। हमारा प्रयास है कि बच्चे इन आदतों को कक्षाओं तक सीमित न रखकर अपने घरों और समुदायों तक भी पहुंचाएं।”
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण संडे ब्रिक्स की संस्थापक एवं चीफ प्ले प्रमोटर मृणाल शाह के नेतृत्व में आयोजित बिल्डिंग ब्लॉक्स गतिविधि रही। इसमें बच्चों ने समूहों में मिलकर ब्लॉक्स और ईंटों से विभिन्न मॉडल तैयार किए। इसके माध्यम से ‘स्वस्थ आदतें अपनाएं, स्वस्थ भारत बनाएं’ का संदेश दिया गया। इसके अलावा स्वच्छता प्रश्नोत्तरी, स्वस्थ आदतों पर कविताएं और राइम प्रस्तुत की गईं। बच्चों को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की छह चरणों वाली हाथ धोने की तकनीक का प्रदर्शन भी किया गया और कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोने का महत्व समझाया गया।
पिछले 12 वर्षों में ‘डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया’ देश के लगभग 10 लाख स्कूलों के तीन करोड़ से अधिक बच्चों तक पहुंच चुका है। अभियान बच्चों को हर साल 43 अरब से अधिक बार हाथ धोने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह आयोजन बच्चों में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के अभियान के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button