उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ कनेक्शन वर्ल्डवाइड फाउंडेशन के तत्वावधान में बाल दिवस पर हुआ विशेष आयोजन

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों ने गायन, नृत्य, पेंटिंग एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में दिखाया अपना हुनर

लखनऊ। लखनऊ कनेक्शन-वर्ल्डवाइड फाउंडेशन (LCWWF) के तत्वावधान में आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों के बच्चों के लिए विकास नगर में विशेष आयोजन किया गया। संसाधनों के अभाव में पल रहे बच्चों ने बाल दिवस पर अपनी मेधा का शानदार प्रदर्शन किया।

समारोह का श्रीगणेश लखनऊ कनेक्शन वर्ल्डवाइड फाउंडेशन के संस्थापक सुनील मिश्रा के वर्चुअल संदेश से हुआ। उन्होंने कहा कि “हर बच्चा अपने आप में खास है और हर बच्चे के भीतर कोई न कोई अनोखी प्रतिभा छिपी होती है। परिस्थितियाँ कभी भी आपके सपनों की राह में बाधा नहीं बननी चाहिए।”
गौरतलब हो कि LCWWF निचले पायदान पर खड़े लोगों के उत्थान और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से विभिन्न सामाजिक कार्य करता रहता है। इसी क्रम में विकास नगर क्षेत्र के बच्चों हेतु एक विशेष उत्सव आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना था।
इस कार्यक्रम में 25 से अधिक बच्चों ने गायन, नृत्य, चित्रकला, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियों में सहभागिता की। इन बच्चों ने अपनी प्रतिभा और उत्साह से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
LCWW फाउंडेशन की एडमिन टीम के सदस्यों कैलाश कुमार श्रीवास्तव, नीरजा शुक्ला, राजीव सक्सेना एवं मधु श्रीवास्तव ने बच्चों को शुभकामना संदेश दिया। इस आयोजन में प्रोग्राम कॉर्डिनेटर संजय श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव एवं नीता टेकवानी ने अहम भूमिका निभाई।
विशिष्ट अतिथि नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने कहा कि यह आयोजन “बचपन को खुशियाँ, प्रतिभा की पहचान और सपनों को उड़ान देना” की भावना को समर्पित है। यह प्रयास केवल बाल दिवस मनाने तक सीमित नहीं है। इसका व्यापक उद्देश्य आर्थिक रूप से वंचित बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना, उनमें आत्मविश्वास विकसित करना और उन्हें इस दिशा में प्रोत्साहित करना है।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में प्रदीप शुक्ला, डॉ. ऊषा रानी प्रसाद, अशोक मंगलानी, नवीन गर्ग, दीपक भाटिया, डॉ. अभिषेक, डॉ. अमरेश, जया एवं अरविंद श्रीवास्तव शामिल थे। जबकि रूपम श्रीवास्तव, रचना सिंह, संध्या विजेंद्र, प्रियंका एवं सोनिका ने क्विज प्रतियोगिता का संचालन किया।
क्विज प्रतियोगिता में सोनिया एवं नृत्य प्रतियोगिता में पिंकी ने प्रथम स्थान हासिल किया। गायन प्रतियोगिता में सरोजनी और चित्रकला प्रतियोगिता में निशा ने पहला पुरस्कार जीता। वाद-विवाद प्रतियोगिता में संगीता एवं नसरीन को विजेता घोषित किया गया। सभी विजेता बच्चों को पुरस्कार एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। अंत में संजय श्रीवास्तव एवं विनोद श्रीवास्तव द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button