उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय पर ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक एवं परिचयात्मक बैठक संपन्न

लखनऊ । कैसरबाग स्थित भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय पर ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक एवं परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने की। बैठक में ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री ऋषि चौरसिया, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष किशन कुमार लोधी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा कि संगठन की मजबूती में प्रत्येक मोर्चे की महत्वपूर्ण भूमिका है। ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य करें। समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ते हुए संगठन का विस्तार करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आपसी समन्वय और सक्रियता के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने में जुटें।

ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री ऋषि चौरसिया ने संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। वहीं ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष किशन कुमार लोधी ने मोर्चे के आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

बैठक नगर महामंत्री महेंद्र राजपूत, उपाध्यक्ष सुदर्शन कटियार, शिव पाल सावंरिया, दीपक साहू, दिनेश चौरसिया, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button