उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

श्रीराम राज्याभिषेक की प्रस्तुति, कलाकारों का हुआ सम्मान

सेक्टर-ए सीतापुर रोड योजना कालोनी रामलीला, अंतिम दिन

लखनऊ। सेक्टर-ए सीतापुर रोड योजना कालोनी में आयोजित पांच दिवसीय रामलीला के 34वें मंचन का समापन मंगलवार को कुंभकरण, मेघनाद, रावण वध, श्रीराम राज्याभिषेक और पारितोषिक वितरण के साथ हुआ। अंतिम दिन रामलीला के मंचन को देखने के लिए स्थानीय लोगों में उत्साह रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमानजी की आरती से हुआ। इसके बाद कलाकारों ने कुंभकरण वध, मेघनाद वध और रावण वध के प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन किया। रावण वध के बाद भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को रामराज्य की परिकल्पना से परिचित कराया।

रामलीला के समापन पर समिति के अध्यक्ष सुरेश तिवारी, महामंत्री जितेंद्र मिश्रा, संयुक्त मंत्री शांति स्वरूप शुक्ला और निर्देशक उमाशंकर राठौर सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी कलाकारों को अंगवस्त्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्वर्गीय गंगा सिंह स्मृति पुरस्कार मेकअप मैन ईश्वर चंद्र गुप्ता को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में सत्य नारायण वर्मा, नरेश सिंह, मान सिंह, अशोक सिंह, ज्ञान सिंह, हरिकेश मिश्रा, विजय मिश्रा, वीरेंद्र पाठक, शम्भू शरण वर्मा और अजयमित्र द्विवेदी सहित समिति के समस्त पदाधिकारी एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button