सीतापुर से सांसद राकेश राठौ एवं पूर्व मंत्री हीरा ठाकुर के नेतृत्व में बसपा नेता एवं मेयर एवं विस प्रत्याशी रहे यूसुफ खान ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

लखनऊ । कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी , राहुल गांधी , प्रियंका गांधी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के प्रभारी उ0प्र0 राजेन्द्र पाल गौतम पूर्व मंत्री, उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा‘मोना’ विधायक के समक्ष सीतापुर से सांसद राकेश राठौ एवं पूर्व मंत्री हीरा ठाकुर के नेतृत्व में बसपा नेता एवं मेयर एवं विधानसभा प्रत्याशी रहे यूसुफ खान ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी।
इस मौके पर बदायूं जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओंकार सिंह के नेतृत्व में महेंद्र प्रताप सिंह उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य सीतापुर के पद से सेवानिवृत्त तथा वर्तमान में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र प्रताप सिंह ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।



