उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ से मिले प्रदीप सिंघल,दी बधाई एवं शुभकामनाएँ।

अमेठी : जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने लखनऊ स्थित आवास पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ जी से आत्मीय भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश श्रीवास्तव, शिवशंकर उपाध्याय एवं सर्वेश सिंह भी उपस्थित रहे।
प्रदीप सिंघल ने विश्वास जताया कि आराधना मिश्रा ‘मोना’ जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और अमेठी सहित पूरे उत्तर प्रदेश में बेहतर चुनावी परिणाम हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को लेकर पूरी ताकत से जनता के बीच जाएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button