उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत लखनऊ मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर कचरा पृथक्करण के प्रति जागरूकता अभियान

लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत आज दिनांक 12 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ, वाराणसी जंक्शन, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी एवं मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशनों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान रेलवे स्टेशनों पर संचालित कैंटीनों के संचालकों एवं यात्रियों को कचरे के उचित निस्तारण तथा चार रंगों के डस्टबिन (Color-Coded Dustbins) के सही उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण करने, निर्धारित श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग डस्टबिन में कचरा डालने तथा अपशिष्ट का उचित निस्तारण सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन करने, रेलवे परिसर में कचरा इधर-उधर न फेंकने तथा स्टेशन परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता संबंधी गतिविधियों एवं जागरूकता अभियानों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि यात्रियों एवं रेल उपयोगकर्ताओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके तथा स्वच्छ रेल परिसर की अवधारणा को साकार किया जा सके।
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा सभी रेल उपयोगकर्ताओं से अपील की जाती है कि वे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का पालन करें, कचरे को निर्धारित रंगों के डस्टबिन में ही डालें तथा रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में अपना सक्रिय योगदान दें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button