उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर दिल्ली में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई

आईजी स्टेडियम से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिल्ली के सांसदों को मशाल देकर यात्रा को किया रवाना

 

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर दिल्ली में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई

आईजी स्टेडियम से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिल्ली के सांसदों को मशाल देकर यात्रा को किया रवाना

*सीएम रेखा गुप्ता ने अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी एवं सांसदों के साथ सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया ‘विकसित भारत @ 2047’ का संकल्प*

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज दिल्ली में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नबीन के साथ राष्ट्रीय महामंत्री  सुनील बंसल, दिल्ली की मुख्यमंत्री  रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली के प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे और सह प्रभारी  दर्शना जरदोश, संगठन महामंत्री  पवन राणा, सभी सांसदों, दिल्ली भाजपा के महामंत्री  विष्णु मित्तल, श्रीमती योगिता सिंह एवं  मोहन लाल गिहारा शामिल थे।

दिल्ली सरकार में मंत्री श्आशीष सूद, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा,  कपिल मिश्रा,  रविन्द्र इंद्रराज एवं पंकज सिंह और राष्ट्रीय प्रवकता  प्रदीप भंडारी भी उपस्थित थे।

प्रदेश पदाधिकारी  सतीश गर्ग,  राजेश भाटिया,  प्रवीण शंकर कपूर,  सुनील यादव,  विक्रम बिधूड़ी,  कौशल मिश्रा,  सारिका जैन,  विनोद बछेती,  सोना कुमारी,  ऋचा पांडेय मिश्रा, रंजीत कश्यप,  विजय सोलंकी,  कैलाश जैन,  गौरव खारी,  नरेश वशिष्ठ, रोहित चहल,  मनोज कुमार जाटव,  अभिषेक टंडन,  कृष्णा, श राज शर्मा,  प्रवीणा शर्मा, डॉक्टर गुरमीत सिंह सूरा,  शुभेंदु शेखर अवस्थी,  यासिर जिलानी,  पुनीत अग्रवाल,  रोहित चहल,  अमित गुप्ता के साथ मोर्चा अध्यक्ष  रजत चौधरी,  अर्चना गुप्ता , संतोष पाल ,  संतोष ओझा,  लाजपत राय,  सी एल मीणा,  देवेंद्र सोलंकी, अनीस अब्बासी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

कलश यात्राओं का उद्देश्य गांवों और शहरी क्षेत्रों को जोड़ते हुए सेवा एवं राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। दिल्ली के विभिन्न संगठनात्मक मंडलों से भाजपा कार्यकर्ता निर्धारित कार्यक्रम के लिए इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचे और वहां से विभिन्न संसदीय क्षेत्रों के लिए मशाल देकर कलश यात्रा को रवाना किया।

चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों के लिए श्रीमती रेखा गुप्ता, श्री प्रवीण खंडेलवाल, श्री विष्णु मित्तल एवं श्रीमती ऋचा पांडे मिश्रा, जिला अध्यक्ष श्री अरविंद गर्ग और श्री अजय खटाना को श्री नितिन नबीन से मशाल लेकर सेवा ज्योति यात्रा को आगे बढ़ाया और अपने-अपने क्षेत्र के लिए प्रस्थान किया।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों के लिए श्री मनोज तिवारी, श्री कपिल मिश्रा एवं श्री बृजेश राय, जिला अध्यक्ष श्री यू के चौधरी, और मास्टर विनोद कुमार मुख्य अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने श्री नितिन नबीन जी से मशाल लेकर सेवा ज्योति यात्रा को आगे बढ़ाते हुए अपने-अपने क्षेत्र के लिए प्रस्थान किया।

पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों के लिए श्री हर्ष मल्होत्रा मुख्य अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने श्री नितिन नबीन जी से मशाल लेकर सेवा ज्योति यात्रा को आगे बढ़ाया और अपने-अपने क्षेत्र के लिए प्रस्थान किया।

नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों के लिए दिल्ली के प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, सांसद सुश्री बाँसुरी स्वराज, श्री विजय सोलंकी,जिला अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र बब्बर और श्री रविन्द्र चौधरी मुख्य अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे। सभी ने श्री नितिन नबीन जी से मशाल लेकर सेवा ज्योति यात्रा को आगे बढ़ाते हुए अपने-अपने क्षेत्र के लिए प्रस्थान किया।

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों के लिए श्री योगेंद्र चांदोलिया, श्री मोहन लाल गिहारा एवं श्री रविंद्र इंद्राज सिंह, जिला अध्यक्ष श्री विनोद सहरावत और श्री विक्रम गुप्ता मुख्य अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने श्री नितिन नबीन जी से मशाल लेकर अपने-अपने क्षेत्र के लिए प्रस्थान किया।

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों के लिए दिल्ली सरकार में मंत्री श्री आशीष सूद एवं श्री मनोज कुमार के साथ जिला अध्यक्ष श्री चंद्रपाल बख्शी और श्री मुकेश मिश्रा मुख्य अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे। सभी ने श्री नितिन नबीन जी से मशाल लेकर सेवा ज्योति यात्रा को आगे बढ़ाया और अपने-अपने क्षेत्र के लिए प्रस्थान किया।

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों के लिए सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, दिल्ली सरकार में मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, प्रदेश महामंत्री श्रीमती योगिता सिंह, जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र सोलंकी और श्रीमती माया सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से मशाल लेकर सेवा ज्योति यात्रा को आगे बढ़ाते हुए अपने-अपने क्षेत्र के लिए प्रस्थान किया।

कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सार्वजनिक सेवा यात्रा से प्रेरणा लेते हुए ‘सेवा ही संगठन’ की भावना को आगे बढ़ाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा एवं जनकल्याण की भावना पहुंचाने का संकल्प लिया।

सेवा ज्योति कार्यक्रम का संदेश केवल 25 वर्षों की यात्रा के स्मरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आने वाले वर्षों में देश को विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के संकल्प से भी जुड़ा रहा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में विकसित भारत @ 2047 के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास और राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी पर जोर दिया।

दिल्ली भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सेवा, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करने की प्रेरणा है। ‘सेवा ज्योति’ इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का माध्यम है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button