उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विभिन्न स्टेशनों, चिकित्सालयों, कोचिंग डिपो एवं रेलवे कॉलोनियों में साफ-सफाई हेतु ‘‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’’ थीम के साथ श्रमदान किया गया।

लखनऊ । रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार सम्पूर्ण भारतीय रेल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मण्डल रेल प्रबंधक  गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर (ईएनएचएम)  महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में मण्डल के विभिन्न स्टेशनों, चिकित्सालयों, कोचिंग डिपो एवं रेलवे कॉलोनियों में साफ-सफाई हेतु ‘‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’’ थीम के साथ श्रमदान किया गया।

इसी क्रम में बन्दरिया बाग स्थित ‘संस्कृति’ अधिकारी क्लब पर मण्डल रेल प्रबंधक  गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में सभी शाखाधिकारियों ने स्वच्छता ‘वॉकाथान’ में प्रतिभाग किया । इसके पूर्व मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा ‘एक पेड़ मॉ के नाम’ के अन्तर्गत पौधा रोपण किया गया। इसी क्रम में पूर्वाेत्तर रेलवे, महिला कल्याण संगठन लखनऊ की अध्यक्षा  श्रुति गुप्ता द्वारा महिला संगठन की अन्य सदस्याओं की उपस्थिति में ‘एक पेड़ मॉ के नाम’ के अन्तर्गत पौधा रोपण किया गया।
इसी क्रम में मण्डल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर नामित अधिकारियों, स्टेशन अधीक्षकों एवं संबंधित सुपरवाईजरों की देखरेख में स्टेशन परिसर, अनुरक्षण डिपों, रेलवे कालोनियों के पार्काे में स्वच्छता हेतु रेलवे कर्मचारियों द्वारा श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान में भाग लिया गया। इस दौरान विशेष रूप से ’मेरी सीट मेरा डिब्बा’ थीम पर रेल यात्रियों को रेल यात्रा के दौरान ट्रेन के डिब्बों तथा अपनी सीट/बर्थ पर एवं आसपास स्वच्छता अपनाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
मण्डल में आम जनमानस में सफाई संबंधी जागरुकता के प्रचार-प्रसार की दृष्टि से स्टेशनों तथा रेलवे परिसरों में गंदगी फैलने से होने वाले नुकसान को यात्री जनों एवं आम जनमानस तक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से संदेश पहुॅंचाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान स्टेशन परिसर में पोस्टर/बैनर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता फैलाया जा रहा है। आम जनमानस में सफाई संबंधी जागरुकता के प्रचार-प्रसार की दृष्टि से स्टेशनों, रेलवे परिसरों एवं रेलवे कालोनियों में विशेष सफाई अभियान सम्बन्धी रंगीन फ्लैक्स बैनर, तथा रंगीन पोस्टर भी लगाए गये है। जिससे साफ-सफाई की उपयोगिता तथा गंदगी फैलने से होने वाले नुकसान को यात्री जनों एवं आम जनमानस तक संदेश पहुॅंचाया गया।a

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button