प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा की प्रथम पुण्य तिथी पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं अन्य नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए

नई दिल्ली : भाजपा के संस्थापक सदस्य, दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ लोकप्रतिनिधी एवं उत्कृष्ट खेल प्रमोटर प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा की प्रथम पुण्य तिथी पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा एवं अन्य नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
दिल्ली भाजपा कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजली कार्यक्रम में हर्ष मल्होत्रा के साथ वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए जिनमें प्रमुख थे प्रदेश सह प्रभारी दर्शना जरदोश, भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश मुखी, वेद व्यास महाजन, सुभाष आर्या, आदेश गुप्ता, सुभाष सचदेवा, डा. विजय जौली, कर्नल वी के ओबरॉय और प्रदेश पदाधिकारी श्री विष्णु मित्तल, योगिता सिंह, विधायक अनिल शर्मा, राजेश भाटिया, प्रवीण शंकर कपूर, कैलाश जैन विजय सोलंकी, रंजीत कश्यप, ऋचा पांडेय, अभिषेक टंडन, मनोज कुमार, राज गौतम, अमित गुप्ता, संतोष पाल एवं सी.एल. मीणा आदि शामिल है।
इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा की आज हम सभी के लिए अत्यंत भावुक दिन है। भाजपा के वरिष्ठ नेता, सांसद, दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और खेल जगत के अनुशासक प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा जी की प्रथम पुण्य तिथि पर मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं।
प्रो. मल्होत्रा जी एक कुशल संगठनकर्ता ही नहीं, बल्कि संस्कारों के प्रतीक और अनुशासन के पर्याय थे। राजनीति में वे जनसंघ के समय से ही सक्रिय रहे और दिल्ली भाजपा को जमीन से जोड़ने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वहीं खेल जगत में अखिल भारतीय खेल परिषद एवं भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने देश के युवाओं को खेल से जोड़कर “फिट इंडिया” का सपना साकार करने में सहयोग किया।
उनका जीवन सादगी, सेवा और राष्ट्रभक्ति का आदर्श उदाहरण है। उन्होंने हमें सिखाया कि राजनीति और खेल दोनों में ईमानदारी, समर्पण और टीम भावना कितनी आवश्यक है।
आज उनकी कमी हम सभी को खलती है। दिल्ली भाजपा संकल्प लेती है कि उनके आदर्शों, उनके अनुशासन और सेवा भाव को आगे बढ़ाकर दिल्ली में भाजपा को और मजबूत बनाएगी।



