उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
हम अब युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के माध्यम से महिलाओं एवं युवाओं में सम्पर्क बढ़ाने पर और अधिक सक्रियता से काम करेंगे : दर्शना जरदोश

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा की नवनियुक्त सह प्रभारी पूर्व सांसद दर्शना जरदोश ने प्रदेश कार्यालय में आ कर अपना नया दायित्व ग्रहण किया और दिल्ली भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री विष्णु मित्तल, योगिता सिंह एवं मोहनलाल गिहारा ने नवनियुक्त सह प्रभारी दर्शना जरदोश का स्वागत अभिनंदन किया।
श्रीमती जरदोश ने बैठक में कहा कि हम अब युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के माध्यम से महिलाओं एवं युवाओं में सम्पर्क बढ़ाने पर और अधिक सक्रियता से काम करेंगे।
स्मरणीय है कि श्रीमती दर्शना जरदोश तीन बार सूरत गुजरात से सांसद रही हैं और 2014 एवं 2019 में देश में सर्वाधिक मतों से लोकसभा चुनाव जीतने वाली किसी भी महिला प्रत्याशी का रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है।



