समाजसेविका स्मिता मिश्रा ने अपने दर्जनों सहयोगियों, साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

लखनऊ । कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी , प्रियंका गांधी जी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के समक्ष देश के प्रमुख एवं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य इंदु प्रकाश मिश्रा जी की धर्मपत्नी समाजसेविका स्मिता मिश्रा ने अपने दर्जनों सहयोगियों, साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी।
प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के साथ लगातार समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों का जुड़ाव हो रहा है निश्चित तौर पर यह परिवर्तन का संकेत है। कांग्रेस पार्टी दिनों दिन मजबूत हो रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगे।



